🔥 TRENDING भोर तालुक्यातील धावडी-राऊत आळी परिसरात... વિરમગામ-નળસરોવર રોડ પર ગમખ્વાર અકસ્માત... माजलगाव तालुक्यातील शिंदेवाडी फाट्याजव... रेत के अवैध परिवहन करने पर ट्रैक्टर-ट्... Akshay Kumar, Raashii Khanna Spotted S... Students in Kupparavalli Write to Loca...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

टाटा वेयरहाउस में कर्मचारियों का हंगामा, मेन गेट पर दिया

✍️ Reporter: Rohit 🗓 17 Oct 2026, 02:35 PM 👁 23
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रोहित कुमार सिंधी की रिपोर्ट
टाटा वेयरहाउस में कर्मचारियों का हंगामा, मेन गेट पर दिया धरना

वेतन में समानता और बढ़ोतरी की मांग को लेकर देर रात तक प्रदर्शन, प्रबंधन के साथ बातचीत भी बेनतीजा

जयपुर। जयपुर के राजावास स्थित टाटा वेयरहाउस में शनिवार सुबह वेतन बढ़ोतरी और वेतन में समानता की मांग को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला। मांगों को लेकर पुरुष कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया और वेयरहाउस के मुख्य गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेतन में समानता की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के अनुसार, वेयरहाउस में एक हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें करीब 400 महिलाएं और 600 से अधिक पुरुष कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ महिला कर्मचारियों के वेतन में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी की गई है, जबकि पुरुष कर्मचारियों को अब भी 11 से 12 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। इसी अंतर को लेकर पुरुष कर्मचारियों में नाराजगी है।

समान काम के लिए समान वेतन की मांग

कर्मचारियों ने कहा कि वेतन में अंतर के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि कर्मचारी समान प्रकृति का काम कर रहे हैं, तो वेतन में भी समानता और उचित बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर कर्मचारियों ने देर रात काम का बहिष्कार किया और मुख्य गेट पर एकत्रित होकर धरना शुरू कर दिया।

प्रबंधन के साथ बातचीत, नहीं निकला समाधान

मामले को लेकर कर्मचारियों और वेयरहाउस प्रबंधन के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया गया। देर रात तक समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते कर्मचारियों का विरोध जारी रहा।

कर्मचारियों ने मांग की कि प्रबंधन वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करे और वेतन बढ़ोतरी को लेकर उचित निर्णय ले। फिलहाल, कर्मचारियों की मांगों और प्रबंधन के रुख को लेकर आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।
📲Get App