ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित_
न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए अधिकार, सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के प्रति किया जागरूक
_‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित_
न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए अधिकार, सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के प्रति किया जागरूक
दौसा, 13 अक्टूबर। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ‘सुरक्षित स्थान, जहां सपनों को पंख मिलते हैं’ विषय पर आयोजित इन शिविरों में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, शिक्षा के अधिकार तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त विद्यालयी वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम इम्पल्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, दौसा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष केशव कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। इसके लिए विद्यालयों में सुरक्षित भवन, स्वच्छ पेयजल, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है।
उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति दिखाई देने पर विद्यार्थियों को शिक्षक, प्रधानाचार्य या अभिभावकों को इसकी सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
हेल्पलाइन नंबरों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी
जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सहायता 112, पुलिस सहायता 100, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय में स्थापित ‘कोर्ट वाली दीदी’ सुझाव एवं शिकायत पेटिका के माध्यम से अपनी समस्याएं और सुझाव गोपनीय रूप से दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दौसा द्वारा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श तथा आवश्यक कानूनी सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। विद्यालय के चेयरमैन एवं राजकीय अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने भी विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं एवं शिकायतें निडर होकर सामने रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. इन्द्रजीत शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
*इन विद्यालयों में भी आयोजित हुए शिविर*
अभियान के तहत दौसा मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं विद्यालय सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इनमें पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश प्रेम राजेश ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे दौसा, विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रेखा राठौड़ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संतोष अग्रवाल ने आदर्श विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विशिष्ट न्यायाधीश एससी/एसटी न्यायालय नम्रता पारीक ने आनंद शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. ऋचा कौशिक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिविर आयोजित किया।
इसी क्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 शुभ्रा शर्मा ने आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गेटोलाव रोड, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 माधवी गोस्वामी ने संस्कार भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड ऐश्वर्या सिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपुरा तथा ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी पुलकित शर्मा ने राहुल शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इसके अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट तिशान जांगिड ने हंस विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रद्धा शर्मा ने सिद्धि विनायक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा विशेष एनआई एक्ट न्यायालय के न्यायाधीश अक्षय अवस्थी ने दीक्षा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौसा में शिविर आयोजित किया।
इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा विद्यालयों में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।