🔥 TRENDING सतीपुरा ओवरब्रिज पर चावल से भरा ट्रक ड... Navy Sailor Accuses Neighbors of Letha... Indore: Temple Demolition Stopped Afte... Rajasthan Forest Dept Releases 40 Baby... ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਮੁੱਲ ''ਚ 99 ਫੀਸਦੀ ਤੱਕ ਦਾ ਭਾਰ... ભરૂચ સ્ટેશન રોડની આંબેડકર શોપિંગ સેન્ટ...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ट्रेन से गिरकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत

✍️ Reporter: Pinku kumar 🗓 24 Nov 2026, 05:11 PM 👁 27
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ट्रेन से गिरकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत बैकटपुर मंदिर जाने के लिए परिवार के साथ आया था खुसरूपुर

खुसरूपुर। रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में दस वर्षीय मासूम बालक की जान चली गई। ट्रेन से उतरने के दौरान रेलवे लाइन पर गिरे बच्चे की तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बालक का एक पैर कट गया, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
दरअसल, पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव निवासी सिकंदर कुमार अपनी पत्नी निर्मला देवी और दस वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के साथ बख्तियारपुर जंक्शन से ट्रेन संख्या 15527 पर सवार होकर खुसरूपुर आ रहे थे। परिवार का उद्देश्य खुसरूपुर के बैकटपुर स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करना था।
बताया जाता है कि ट्रेन के खुसरूपुर स्टेशन पहुंचने के बाद जब परिवार के सदस्य नीचे उतर रहे थे, तभी दस वर्षीय धीरज रेलवे लाइन पर गिर पड़ा। इसी दौरान बख्तियारपुर मेन लाइन से तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन के झटके की चपेट में आने से बालक का पैर कट गया और गिरने के कारण उसके सिर में भी गंभीर चोटें आईं। इस दर्दनाक हादसे में मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रेल जीआरपी पोस्ट के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अपने जिगर के टुकड़े को खोने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बच्चे के साथ परिवार मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए निकला था, उसी बच्चे की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
फिलहाल रेल जीआरपी पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एक छोटी-सी यात्रा के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मासूम धीरज की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
📲Get App