🔥 ट्रेंडिंग ସ୍ଥଳଭାଗ ଅତିକ୍ରମ କଲା ‘ଅକ୍ୱାନ’, ଗଞ୍ଜାମ ବ... राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर में नशा मु... ବାତ୍ୟା ପାଇଁ ୩ ଲକ୍ଷ ୭୨ ହଜାର ଲୋକଙ୍କୁ ସ୍ଥ... डिब्रुगढ़ के युवक की अरुणाचल के होटल म... कश्मीर में पर्यटक आगमन में बढ़ोतरी, पर... केंद्रीय कश्मीर में स्कूल बस टकराई इले...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

✍️ रिपोर्टर: Ajay Kumar Giri 🗓 20 नव. 2026, 01:22 PM 👁 33
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा, सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर शुक्रवार सुबह सोनावा गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान सोनावा निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा (52) पुत्र विद्याधर मिश्रा के रूप में हुई। वह सुबह खेत देखने गए थे। लौटते समय सोनावा आरा मशीन के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक उन्हें कुछ दूर तक रौंदता चला गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। मृतक की पत्नी सरोजा की चार माह पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे पवन (27), शुभम (23) और तीन बेटियां शालिनी (32), शिवांगी (26) व शिखा (18) हैं। सबसे छोटी बेटी शिखा की अभी शादी नहीं हुई है।
बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे
थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App