🔥 TRENDING गुना पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ितों को... ਗਿਆਨੀ ਜੈਲ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੀ ਮੀ... નારણસરીમાં ગેરકાયદે રેતી વોશિંગ પ્લાન્... ਪਿੰਡ ਚੌਂਤਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚ... Roof Collapse at Cinema Hall During Sc... 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा 192 द...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एन डी ए प्रत्याशी ने किया नामांकन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Oct 2026, 03:58 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एन डी ए प्रत्याशी ने किया नामांकन। जिसमें पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल

मुजफ्फरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

स्लग: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया नामांकन

मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक और शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सह निर्वाची अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने के बाद शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने वित्तरहित शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान दिलाने की दिशा में पहल करने की बात कही।

वहीं, बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री सह मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत के लिए समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि वित्तरहित शिक्षकों को सातवें वेतनमान के रूप में सम्मान देने की दिशा में एनडीए सरकार विचार कर रही है। उन्होंने जातिगत राजनीति को लेकर भी मतदाताओं को सावधान रहने की बात कही।

इधर, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। शिक्षा विभाग को पूरी तरह डिजिटल करने की पहल की जा रही है, ताकि शिक्षकों की समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समाधान हो सके और किसी भी शिक्षक के शोषण की स्थिति न बने।

बाइट: नरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रत्याशी, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

बाइट: डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मंत्री, बिहार सरकार

बाइट: मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार
📲Get App