Crime
ताप्ती नदी में लोहे की ज़ंजीर से बंधे मिले प्रेमी युगल के शव, ऑनर किलिंग की आशंका
महाराष्ट्र के ताप्ती नदी में लोहे की ज़ंजीर से बंधे मिले प्रेमी युगल के शवों से सनसनी फैल गई है। पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही है।
महाराष्ट्र के ताप्ती नदी में लोहे की ज़ंजीर से बंधे दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय श्याम हरि पाटिल और उनकी 19 वर्षीय पत्नी नसीमा खातून नजरुन्न मुल्ला के रूप में हुई है। नसीमा खातून ने अपना धर्म और घर छोड़कर श्याम हरि पाटिल से मंदिर में शादी की थी और अपना नाम बदलकर सपना रख लिया था। इस विवाह से नसीमा के परिजन नाराज बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, नसीमा को लोग सपना श्याम पाटिल के नाम से भी जानते थे। सपना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी, जबकि श्याम हरि पाटिल अमलनेर तालुका के पाडलसरे के रहने वाले थे। दोनों के शवों को लोहे की ज़ंजीर से बांधकर नदी में फेंका गया था, जिससे यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।