🔥 TRENDING मुंबईच्या कनेक्टिव्हिटीला बळ, जनतेचा प... मुंबईच्या कनेक्टिव्हिटीला बळ, जनतेचा प... ગુજરાત સરકારે મહેસૂલ વિભાગના 22 અધિકાર... સુરતમાં વિદેશી દારૂની હેરાફેરીમાં 21.2... સુરતમાં કાપોદ્રા અને અમરોલી વિસ્તારમાં... Two Young Men Fatally Injured in High-...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

टिकमगढ़ में खाद्य निरीक्षण दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिये

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 22 Oct 2026, 06:43 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर जांच दल ने टिकमगढ़ के दो खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये और उन्हें भोपाल की प्रयोगशाला में भेजा।

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार, जिले में गठित जांच दल ने आज विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों के नमूने लिये।

कुंवरपुरा रोड स्थित अमन फूड प्रोडक्ट से मक्का टुकड़ी तथा कुरकुरे के नमूने लिये गये। वहीं सुधासागर रोड, टिकमगढ़ स्थित अग्रश्री फूड प्रोडक्ट से फ्राइम्स के नमूने जांच हेतु लिये गये।

सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त प्रतिवेदन के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, टिकमगढ़ शामिल रहे।
📲Get App