🔥 TRENDING સાબરકાંઠામાં છ મહિનાથી ભાગતા ફરતા અપહર... हवाई अड्डा मैदान, फारबिसगंज में श्री र... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के... राजस्थान पत्रिका के सेल्स एग्जिक्यूटिव... इंदौर में वी वन अस्पताल की अपंजीकृत सो... રાજકોટ ટ્રાફિક સમસ્યા અંગે સવાલો
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

टीकमगढ़ के कुण्डेश्वर में आयोजित जनसंवाद शिविर में 73 आवेदनों का हुआ निराकरण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 07:32 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने ग्राम पंचायत कुण्डेश्वर में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया, जहाँ राजस्व और उद्योग विभाग के कुल 73 आवेदनों का निराकरण किया गया।

प्रशासन आपके द्वार अभिधारणा को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज टीकमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुण्डेश्वर में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को सुनते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। शिविर में कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से राजस्व विभाग के 41 आवेदनों का निराकरण किया गया। इनमें से 15 आवेदकों को सुधार के पश्चात मौके पर ही राजस्व अभिलेख प्रदान किए गए, जबकि उद्योग विभाग के 3 आवेदनों का भी शिविर के दौरान ही निपटारा किया गया।

अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करने का भी प्रयास किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय एवं श्रीमती सरोज राजपूत द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमईएमई) के अंतर्गत ग्राम कुण्डेश्वर निवासी श्रीमती गीता यादव को सेटरिंग ग्रेडिंग इकाई स्थापित करने हेतु 30,20,800 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार ग्राम हरपुरा मड़िया निवासी श्रीमती अनीता अहिरवार को 30 लाख रुपये और ग्राम अस्तौन की गौरी स्व-सहायता समूह की श्रीमती कुसुम विश्वकर्मा को 1,50,000 रुपये की सहायता राशि दी गई।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने राजस्व अभिलेखों में सुधार, भूमि संबंधी प्रकरण, बीपीएल सूची में नाम जोड़ना, संबल कार्ड, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, उद्यम संवाद के अंतर्गत उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आजीविका के अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्रीमती संध्या सोनी, श्री स्वप्निल तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर और जनपद सीईओ श्री मनीष शेंडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।
📲Get App