🔥 TRENDING World Bank Finds India's Richest 10% E... Critics Call 'Viksit Bharat 2047' Self... Frontline Magazine Exposes Subhuman Tr... India Urges Not to Politicise Trump’s... Kannada Sci‑Fi Sequel 'Lambodhara 2.0'... Manipur Hill Districts Remain Tense Af...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

टोंक के मेहंदवास में रात्रि भजन संध्या का भव्य आयोजन, रामकुंवार मालूनी और प्रकाश माली ने जमाया रंग

✍️ Reporter: Rambabu Saini 🗓 12 Oct 2026, 09:08 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टोंक जिले के मेहंदवास ग्राम में गली वाले भेरूजी महाराज के तत्वावधान में आयोजित रात्रि भजन संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों रामकुंवार मालूनी और प्रकाश माली ने अपनी भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

टोंक जिले के मेहंदवास ग्राम में आज गली वाले भेरूजी महाराज के स्थान पर रात्रि भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार रामकुंवार जी मालूनी और प्रकाश माली मेहंदवास ने अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर रात तक चले इस कार्यक्रम का आनंद लिया। मेहंदवास ग्राम के सभी सरपंच प्रत्याशी, प्रकाश माली मेहंदवास , मदन लाल जी गोमे , पोखर लाल जी सरपंच, वार्ड पंच उम्मीदवार रामबाबू सैनी आदि उपस्थित रहे ,

इस अवसर पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भजनों का आनंद लिया और गली वाले भेरूजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
📲Get App