🔥 TRENDING बहराइच और लखीमपुर में तेंदुआ‑बाघ के हम... मध्य प्रदेश सागर पंढरपूरमध्ये कार्तिकी यात्रेच्या दरम्य... हमीरपुर के थाने विवार के पास पेट्रोल प... 328 दिनों के इंतजार के बाद फूटा डी.एड.... MS Dhoni Retires from CSK, No. 7 Jerse...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

तिफरा यदुनंदन नगर में DK स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं के संचालन का आरोप

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 18 Nov 2026, 08:40 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तिफरा यदुनंदन नगर में DK स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं के संचालन का आरोप

तिफरा यदुनंदन नगर में DK स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं के संचालन का आरोप

शिक्षा विभाग ने किस आधार पर दी स्कूल को मान्यता? क्या मान्यता देने से पहले किया गया था भौतिक निरीक्षण?

लोकेशन – तिफरा, यदुनंदन नगर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
संवाददाता – रवि तिवारी।

बिलासपुर। तिफरा के यदुनंदन नगर स्थित DK स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आ रही शिकायतों के अनुसार, स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त क्लासरूम, बैठने की समुचित व्यवस्था, खेल मैदान और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बताया जा रहा है। वहीं, शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसी स्कूल को संचालन की मान्यता दी जाती है, तो उससे पहले शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भवन, कक्षाओं, विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया जाता है या नहीं?

आखिर DK स्कूल को किस आधार पर मान्यता प्रदान की गई? क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल का मौके पर जाकर भौतिक निरीक्षण किया था? यदि निरीक्षण किया गया था, तो क्या उस दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद पाई गई थीं? और यदि सुविधाओं में कमी थी, तो फिर मान्यता कैसे दी गई?

यह मामला केवल एक स्कूल की व्यवस्था का नहीं, बल्कि उन अभिभावकों के भरोसे का भी है, जो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद लेकर स्कूल में दाखिला कराते हैं।

अब जरूरत है कि शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी स्कूल का निष्पक्ष भौतिक निरीक्षण करें और मान्यता से संबंधित दस्तावेजों, भवन की स्थिति, कक्षाओं, शिक्षकों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच करें।

अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग इन सवालों पर क्या संज्ञान लेता है और DK स्कूल की वास्तविक स्थिति की जांच कर अभिभावकों को क्या जवाब देता है।

सच की आवाज, स्थानीय खबरें, सटीक खबरें।
📲Get App