🔥 TRENDING NEED24 NEWS ने दीपावली की हार्दिक शुभक... सतना बस स्टेड का नामा स्व शंकर लाल तिव... मोतिहारी में छठ घाटों की तैयारी शुरू શિરીષ ભાઈ રબારીની બઢતીથી શિનોર ગામને મ... Samay Raina Confesses to Having a Girl... Tamannaah Bhatia Responds to Skin Tone...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

तूफान के नाम पर बेटों का नाम अर्णब और बेटियों का नाम वर्षा रखा है।

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 29 Oct 2026, 10:20 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ओडिशा में चक्रवाती तूफान अर्णब के दौरान 931 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें कई बच्चों के माता-पिता ने तूफान के नाम पर बेटों का नाम अर्णब और बेटियों का नाम वर्षा रखा है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को बताया कि तूफान से पहले 2245 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया था। इस दौरान 931 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ हैं।

गंजाम जिले के पात्रपुर में सुकांति प्रधान ने बेटे को जन्म दिया। परिवार ने उसका नाम अर्णब रखा। वहीं, चिकराडा की रुक्मणि बेहरा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम वर्षा रानी रखा गया।

इसके अलावा कुछ परिवारों ने बेटों का नाम तूफान और पवन तथा बेटियों का नाम बतासी रखा है।

गंजाम जिले में प्रशासन ने 25 अक्टूबर से 493 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाया था। इनमें बुधवार दोपहर एक बजे तक 220 महिलाओं का प्रसव हुआ।
📲Get App