🔥 TRENDING Fresh snowfall in Himachal's high regi... CISF jawan reunites lost boy with pare... New Telecom Rules Require 30‑Day Voice... India Balances Russian Oil Imports Ami... ભરૂચમાં કોંગ્રેસ દ્વારા મુખ્ય ચૂંટણી ક... ఆదిలాబాద్: బ్యాక్ లాగ్ పోస్టులు భర్తీ...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
तंबौर में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, सैकड़ों राष्ट्रप्रेमी हुए शामिल
Travel

तंबौर में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, सैकड़ों राष्ट्रप्रेमी हुए शामिल

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 15 Aug 2026, 09:00 PM 👁 92
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तंबौर, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नरना से तंबौर नगर भ्रमण के लिए भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों राष्ट्रप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।

तंबौर में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, सैकड़ों राष्ट्रप्रेमी हुए शामिल
तंबौर, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नरना से तंबौर नगर भ्रमण के लिए भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों राष्ट्रप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए देवी माता मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का सकुशल समापन हुआ। इस दौरान थाना अध्यक्ष तंबौर श्री बृजेश राय की ओर रैली में शामिल सभी लोगों को लड्डू वितरित किए गए और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनू मिश्रा विभाग मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, आकाश निगम पत्रकार अमन तिवारी, संदीप निषाद, बजरंगी गुड्डू बजरंगी सहित अनेक देशप्रेमियों का सहयोग रहा।
आयोजकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी भाइयों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह देशभक्ति कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
📲Get App