🔥 ट्रेंडिंग भैरमगढ़ में नगर पंचायत को हटाने और ग्र... सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बगेल के पाटन चु... छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का सूख्मा में... छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा से 8 मौतें, 2... एलपीयू ने 10 दिन के लिए कक्षाएँ रोकी,... सूरत के डुमस बीच पर नहाने गए दो युवक ड...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Suicide
देश

Suicide

✍️ रिपोर्टर: Aman Srivastava 🗓 08 सित. 2026, 01:26 AM 👁 44
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में सोमवार शाम एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला पड़ोसी की प्रताड़ना से परेशान थी। उसे डूबता देख मछली पकड़ रहे मछुआरों ने शोर मचाया और तुरंत उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।तिलई मौआर की रहने वाली 35 साल की ललिता कोल सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गंगा किनारे पहुंची थीं। उन्होंने अचानक नदी में छलांग लगा दी। उसी समय बबुरा गांव के अभिमन्यु सिंह नाव से मछली पकड़ रहे थे। उन्होंने महिला को डूबता देख शोर मचाया और डायल 112 पर सूचना दी। अभिमन्यु खुद भी गंगा में कूद गए। उनके साथ तिलई मौआर के जम्बू कोल भी महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गए। दोनों ने मिलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।ललिता के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि वह पड़ोसी युवक की हरकतों से बहुत परेशान है। उसने बताया कि रविवार को उसके बेटे का जन्मदिन था। वह घर में नाच-गा रही थी, तभी गांव का एक युवक वहां आया और उसके साथ मारपीट की। महिला का यह भी आरोप है कि वह युवक उसे आए दिन परेशान करता है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। इसके बाद उसे समझा-बुझाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गंगा में डूब रही महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
📲Get App