🔥 ट्रेंडिंग ભુજના ભીરંડીયારમાં 669 કિલો શંકાસ્પદ પ... त्रिपुरा वैज्ञानिक ने अफ्रीकी चावल उत्... उत्तरी त्रिपुरा में ड्राइवर की रहस्यमय... गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस पर त्रि... हिमाचल प्रदेश में अब वेट भुगतान होगा इ... हिमाचल में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

SP ने DST भंग करने का आदेश दियाः अब सीओ सिटी कपिल गुप्ता करेंग े जांच, 8 पुलिसकर्मी भी लाइन हाजिर

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 26 अक्टू. 2026, 05:17 PM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दौसा मे ं पंचायती राज चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी कुंदन कंवरिया ने जिला स्पेशल टीम (DST) को भंग कर दिया है। टीम में तैनात 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, DST की कार्यप्रणाली की जांच सीओ सिटी कपिल गुप्ता को सौंपी गई

एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि टीम की कार्यप्रणाली में सुस्ती, बड़ी कार्रवाई नही ं होने और सक्रियता की कमी के चलते यह कदम उठाया गया है।

एसपी ने आदेश जारी कर पहले से गठित जिला स्पेशल टीम को आन े वाले आदेश तक भंग कर दिया है। साथ ही, टीम की कार्यप्रणाली की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच मे ं टीम के कामकाज और उसकी सक्रियता से जुड ़ े पहलुओं को देखा जाएगा।
📲Get App