अपराध
SP के निर्देशन में मुरसान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नगला शीशम के जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी गिरफ्तार, 62 हजार नकद और 4 वाहन बरामद
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जुए-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुरसान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम नगला शीशम के जंगल में छापा मारकर पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कब्जे से 62,500 रुपये नकद, 6 मोबाइल, 52 ताश के पत्ते और 4 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरसान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है
प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम नगला शीशम के जंगल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62,500 रुपये की नकदी, 6 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते, 3 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, जिनमें राजेश पुत्र तौसीक और बबलू पुत्र सलीम निवासी सोनई, मथुरा, इमरान पुत्र सलीम निवासी जवाहर, इगलास, अलीगढ़, अजय पुत्र रमेश निवासी बमनई, मुरसान, शमशाद पुत्र महावीर निवासी कोटा, मुरसान और देवेंद्र पुत्र राजवीर निवासी परिहार, खन्दौली, आगरा शामिल हैं।
मुरसान थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा संख्या 265/2026 दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।