🔥 TRENDING Heavy Rain, Thunderstorms Forecast for... Himachal High Court Quashes Rs 117.94 ... Bhuvneshwar Kumar makes comeback to In... Delhi Police Outline Strategy to Manag... बीकानेर: पांचू थाना क्षेत्र में एटीएम... ਇਸ SUV ਨੂੰ ਟੁੱਟ ਕੇ ਪੈ ਗਏ ਲੋਕ! ਵਿਕ ਗਈਆਂ...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

शिवहर में दुर्गापूजा को लेकर फ्लैग मार्च का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 16 Oct 2026, 11:12 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवहर में डी एम और एस पी के नेतृत्व में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

शिवहर मेंसे अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

शिवहर में डीएम-एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा मनाने की अपील
बाइट प्रतिभा रानी,DM शिवहर
2.शैलेन्द्र सिंह-SP शिवहर

शिवहर: दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च समाहरणालय से शुरू होकर रजिस्ट्री चौक, राजस्थान चौक होते हुए लचका पुल तक पहुंचा।*
इस दौरान जिला प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया। अधिकारियों ने जिलावासियों से दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साइबर सेल को सक्रिय रखा गया है। त्योहार के दौरान हुड़दंग करने या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाने को देने की अपील की है।
फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
📲Get App