🔥 TRENDING Muzaffarpur pandal’s demon sounds prec... Rewa Police Seize 1.05 kg Ganja, Arres... Maharashtra Bookies Use Bank Channels... कक्षा 9 की छात्रा अलशिफा बनी बदायूं की... रांची-टाटा रोड से जाम हटा, वाहनों का प... नवरात्रि के दौरान बड़ोद में पुलिस द्वा...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शासकीय रास्ते पर फसल बोकर कब्जा, किसान ने कलेक्टर से लगाई गुहार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 14 Oct 2026, 09:50 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पिपरई निवासी एक किसान ने कुछ लोगों पर शासकीय रास्ते पर फसल बोकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। किसान ने कलेक्टर से शिकायत कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।

पिपरई, 14 अक्टूबर। खेत और मकान तक पहुंचने वाले शासकीय रास्ते पर फसल बोकर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पिपरई निवासी किसान रणवीर विश्वकर्मा ने कलेक्टर को आवेदन देकर इस समस्या से अवगत कराया है और रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है। किसान का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके खेत तक जाने के लिए निर्धारित शासकीय रास्ते पर फसल बो दी है और आगे घेरा बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जिससे उन्हें खेत तक आने-जाने और कृषि कार्य करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन के अनुसार, रणवीर विश्वकर्मा का खेत सर्वे क्रमांक 558/2, पिपरई-मुंगावली मुख्य मार्ग से सटा हुआ है, जिस पर उनका मकान भी बना है। इस खेत तक पहुंचने के लिए सर्वे क्रमांक 556, 557 और 558/2 से होकर एक शासकीय रास्ता निर्धारित है। किसान का आरोप है कि पिपरई निवासी मुन्नवर खान, इसराइल खान और वकील खान ने मिलकर इस रास्ते पर फसल बो दी है और इसे पूरी तरह से बंद कर दिया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में पहले भी सीमांकन और मौके की जांच हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद पुनः रास्ता अवरुद्ध किया गया है। इससे न केवल उनके कृषि कार्य में बाधा आ रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

किसान रणवीर विश्वकर्मा ने कलेक्टर से राजस्व अमले के माध्यम से तत्काल मौके की जांच कराने, शासकीय रास्ते का पुनः सीमांकन करने तथा अतिक्रमण और बोई गई फसल को हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है, ताकि वे सुचारू रूप से अपने खेत और मकान तक पहुंच सकें।
📲Get App