🔥 TRENDING खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस क... स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर... Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिरदला थाना क्षेत्र के सोनवे मोड़ पर शराब के नशे में हंगामा करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
Crime

शिरदला थाना क्षेत्र के सोनवे मोड़ पर शराब के नशे में हंगामा करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 06 Sep 2026, 06:27 AM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के शिरदला थाना क्षेत्र में सोनवे मोड़ पर शराब के नशे में हंगामा कर राहगीरों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें नवादा न्यायालय भेज दिया गया।

शिरदला थाना क्षेत्र के सोनवे मोड़ पर शनिवार को शराब के नशे में हंगामा करते सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए जाने के बाद सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई और फिर उन्हें नवादा न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनवे मोड़ पर कुछ लोग शराब के नशे में हल्ला-हंगामा कर रहे हैं और राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई प्रीयेश विद्यार्थी एवं जयप्रकाश पंडित के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजय चौधरी एवं गौरी चौधरी (दोनों पिता चंदू चौधरी, ग्राम सोनवे), नागेंद्र राजवंशी (पिता शिवालक राजवंशी, ग्राम तकिया), चंदो यादव (पिता स्वर्गीय गोवर्धन यादव, ग्राम सोनवे), अजूवा राजवंशी (पिता राम स्वरूप राजवंशी, ग्राम तकिया), सचिन कुमार राजवंशी (पिता कृष्णा राजवंशी, ग्राम विजयपुर) तथा नईम अंसारी (पिता मोहम्मद हनीफ, ग्राम चौवे, थाना शिरदला, जिला नवादा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिरदला थाना क्षेत्र के सोनवे एवं शाहपुर गांव में खुलेआम बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री होने की चर्चा है, जिसके कारण आए दिन शराब के नशे में हंगामा होता है और राहगीरों तथा स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने शराब की अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने और नियमित कार्रवाई की मांग की है。
📲Get App