🔥 TRENDING 'ਅਸੀਂ ਪਰਵਿੰਦਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਵਿਅਰਥ ਨਹੀਂ... युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोल... जयपुर मे ं सग े भाई ने नाबालिग बहन से... ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ''ਚ GYM ''ਤੇ ਚੱ... DMK Attacks Tamil Nadu CM on Women's S... Madhya Pradesh Farmers Receive Over ₹3...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शरद पूर्णिमा पर पिपरोली मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों भक्तों ने चढ़ाई चादर

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 26 Oct 2026, 06:36 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शरद पूर्णिमा पर पिपरोली मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों भक्तों ने चढ़ाई चादर
राजस्थान सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी से पहुंचे श्रद्धालु, रातभर बाबा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के पिपरोली गांव स्थित श्री लूहड़ा साहबदास महाराज मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन हुआ। मेले में राजस्थान सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने समाधियों पर चादर, प्रसाद और मोमबत्तियां चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रविवार देर शाम से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात 11 बजे तक मंदिर परिसर में हजारों भक्त एकत्रित हो गए। मध्यरात्रि 12 बजे शरद पूर्णिमा शुरू होते ही समाधियों पर चादर चढ़ाने और प्रसाद अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। परिवारों के साथ पहुंचे भक्तों ने बाबा के दर्शन कर मन्नतें मांगीं।
रातभर हुआ सत्संग, विशाल भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
मेले के अवसर पर मंदिर कमेटी और बाहर से आए श्रद्धालुओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, मंदिर परिसर में सत्संग का आयोजन कर बाबा के गुणगान किए गए। आसपास मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजीं, जहां श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।
मंदिर कमेटी के सदस्य गुरुबख्श जाटव ने बताया कि उनके पूर्वज सिद्ध पुरुष थे, जिन्होंने मंदिर परिसर में समाधि ली थी। उन्हीं की स्मृति और श्रद्धा से जुड़ा यह मेला हर वर्ष शरद पूर्णिमा पर आयोजित किया जाता है। लूहड़ा साहबदास महाराज और मल्ला दास साहब की समाधियों के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। जाटव समाज के लोग बड़ी संख्या में परिवार सहित यहां पहुंचते हैं।
पुलिस रही मुस्तैद
मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रामगढ़ थाने से एएसआई देवकीनंदन पुलिस टीम के साथ व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। रामगढ़ क्षेत्र में जाटव समाज के प्रमुख धार्मिक मेलों में शामिल इस आयोजन में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
📲Get App