🔥 TRENDING Court Blocks Circulating Fake Video Ac... Around 29,000 Form-7 Applications Miss... ग्राम पंचायत लोंगवाला में सरपंच पद के... Lemon Tree Hotels Secures Keys Select... चौकी प्रभारी पर 1.30 लाख रुपये लेने और... विजयपूर जिल्ह्यातील निडगुंदी येथे शेतक...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
श्रीकांत पाल रायपुर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनीष पाल ने दी बधाई
Politics

श्रीकांत पाल रायपुर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनीष पाल ने दी बधाई

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Oct 2026, 02:06 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनीष पाल बोले—नई जिम्मेदारी से जनपद जालौन में संगठन को मिलेगी मजबूती, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल।

उरई, जालौन। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता एवं अखंड राष्ट्र हिंदू सेना जालौन के युवा जिलाध्यक्ष मनीष पाल टिकटौली ने श्रीकांत पाल रायपुर को गृह जनपद जालौन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मनीष पाल ने श्रीकांत पाल रायपुर को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी महेवा, वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं युवा समाजसेवी बताते हुए कहा कि उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीकांत पाल अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। मनीष पाल ने इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं संबंधित नेतृत्व के प्रति आभार और अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीकांत पाल रायपुर के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनपद जालौन में भाजपा की गतिविधियों को गति मिलेगी। अंत में उन्होंने श्रीकांत पाल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हर-हर महादेव! जय श्रीराम! जय जगन्नाथ! जय हो मातेश्वरी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर!”
मनीष पाल टिकटौली युवा जिलाध्यक्ष, अखंड राष्ट्र हिंदू सेना, जालौन एवं भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता।
📲Get App