🔥 TRENDING ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटरों में की... మంచిర్యాల: యాక్సిడెంట్.. పెరిగిన మృతుల... ಜೇಸಿಐ ಸುಳ್ಯ ಪಯಸ್ವಿನಿಯ ಅಶೋಕ್ ಚೂಂತಾರುರವರ... అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... India Moves Ahead on Sixth-Generation... Manipur Police Detain KYKL Cadre and S...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण
Religion

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Sep 2026, 02:50 PM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एसपी जालौन ने राधा-कृष्ण मंदिर समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई, जालौन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए जालौन पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के राधा-कृष्ण मंदिर सहित भीड़भाड़ वाले एवं महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं आसपास तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था देखी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए। जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जालौन पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे पर्व के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
📲Get App