🔥 TRENDING સુરતના ખટોદરા વિસ્તારમાં ફેક્ટરીમાં ફસ... LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में गूंजा भक्ति और संस्कृति का रंग
Religion

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में गूंजा भक्ति और संस्कृति का रंग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Sep 2026, 08:32 AM 👁 45
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

कानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर कमिश्नरेट एवं 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने प्रतिभाग कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं झांकियों ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मन मोह लिया। एडीजी जोन ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी जैसे पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
📲Get App