🔥 TRENDING આઇ.ટી.આઇ. અમરેલી ખાતે કાયદો અને ઊર્જા... त्यागराज स्टेडियम में ‘वैश्य कुल सांस्... राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कंप्यू... BTS Makes History at 2026 MTV VMAs, Wi... Vidya Vox Raises Alarm: AI Steals from... Mumbai to Experience Light Rain and Th...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस अलर्ट, मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
Religion

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस अलर्ट, मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Sep 2026, 08:18 PM 👁 208
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई/जालौन। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जालौन पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने राधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ भ्रमण एवं गोष्ठी कर जन्माष्टमी पर्व के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की संभावित आवाजाही, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती सहित विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस एवं मंदिर समिति द्वारा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारियां सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।
📲Get App