🔥 TRENDING प्रयागराज में दशहरा मेले की रौनक: झूले... Centre Urges Jharkhand to Enroll All E... नौ दिनों की अखंड भक्ति के बाद मातारानी... Kerala Waqf Board Row Calms as Muslim... Man Dies After Trying to Jump from Mov... Kerala's New UDF Government Faces Earl...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

श्रीगंगानगर में शुद्ध आहार मिलावट वार अभियान के तहत खाद्य निरीक्षण, कई प्रतिष्ठानों से सैंपल लिये

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 20 Oct 2026, 07:08 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट वार अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैंपल लिये और अवैध सामग्री नष्ट करवाई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट वार अभियान के तहत सोमवार को श्रीगंगानगर जिले में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये।

एक जागरूक नागरिक की विभागीय व्हाट्सएप क्रमांक 9351504313 पर शिकायत के बाद गोल बाजार स्थित जैन कुल्फा से रस मलाई, जवाहरनगर के आदिश्री मार्ट से सरसों का तेल, गोदारा मावा भंडार से मीठा मावा आदि के सैंपल लिये गये तथा अवैध सामग्री नष्ट करवाई गयी। कार्रवाई एफएसओ मंजूबाला, कंवरपाल सिंह एवं नित्या शर्मा ने की।

एफएसओ हेतराम खुड़िया ने रायसिंहनगर के मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल इंडस्ट्रीज से ऊंट ब्रांड सरसों का तेल और खुले सरसों का तेल लिया। जगदीश राय योगेश कुमार प्रतिष्ठान से पंजाब फ्रेश ब्रांड घी और खुले बेसन का सैंपल लिया गया। लक्ष्मी जोधपुर भंडार से गुलाब जामुन का सैंपल लिया गया।

जिला मुख्यालय के वृद्ध आश्रम मार्ग स्थित शंकर स्वीट एंड नमकीन कॉर्नर से बेसन बर्फी, चहल चौक के सुपर मैक्स सुपर स्टोर से हल्दी पाउडर व धनिया पाउडर तथा 6 ई छोटी स्थित चौधरी डेयरी फार्म से गाय के दूध का सैंपल लिया गया। यह कार्रवाई एफएसओ हंसराज गोदारा, रेणु चौधरी एवं उर्मिला भादू ने की।

विभाग ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण व नमूनीकरण जारी रहेगा।
📲Get App