शराब तस्कर गिरफ्तार
6 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
*6 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार*
*पानी टंकी के पास प्लेटफॉर्म संख्या-1 के नीचे से हुई गिरफ्तारी, पूर्व में भी शराब मामले में जा चुका है जेल*
खुशरूपुर (पटना)। खुशरूपुर रेल अपराध नियंत्रण केंद्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पप्पू गोप (40 वर्ष), पिता रामवली गोप, निवासी वार्ड संख्या-10, गनीचक, खुशरूपुर, जिला पटना के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पानी टंकी के पास प्लेटफॉर्म संख्या-1 के नीचे एक व्यक्ति शराब लेकर मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान युवक के पास से करीब 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी शराब से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी शराब के मामले में न्यायिक हिरासत में जा चुका है। स्थानीय खुशरूपुर थाना और रेल थाना से संबंधित मामलों में भी उसके जेल जाने की जानकारी मिली है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।