शराब की दुकान से मिले खुले पाऊज और शराब की बोतल पिसावा
यहाँ देखें:
📘 Facebook
शराब की दुकान से मिले खुले पाऊज और शराब की बोतल पिसावा
"सीतापुर के पिसावां कस्बे में मंगलवार की शाम को देसी शराब की दुकान पर पाउच खोलकर बोतलों में शराब भरने की शिकायत मिली। शराब पीने वाले लोगों ने महोली के एसडीएम शैलेंद्र गौतम से कहा कि शराब में पानी मिलाकर बेची जा रही है। दुकान लाइसेंसधारक किसलय अवस्थी के नाम पर चल रही है
शिकायत पर एसडीएम दुकान पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बोतलों में खुली शराब मिली। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह और तहसीलदार अंकुर यादव भी मौके पर पहुंचे अधिकारियों को दुकान के अंदर शराब के 16 खाली पाउच और बोतलों में भरी खुली शराब मिली। आबकारी विभाग की टीम ने दुकान सील कर दी। बोतलों में मिली शराब को भी जांच के लिए सील किया गया। मौके पर थाने के उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा, कांस्टेबल विकल राज और हुकुम सिंह समेत पुलिस बल मौजूद था। आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शराब की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दुकान के सेल्समैन अभिनव कुमार ने बताया कि कुछ शराब के पाउच गल गए थे, इसलिए उन्हें खोलकर बोतलों में भर दिया गया। उसने कम मजदूरी मिलने और परिवार का खर्च चलाने की मजबूरी का भी हवाला दिया तहसीलदार अंकुर यादव ने बताया कि दुकान में खुली शराब मिलने के बाद दुकान और शराब को सील किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी शराब के पाउच खोलकर खुली शराब बेचना नियमों के खिलाफ है। पानी मिलाकर शराब बेचने की शिकायत सही है या नहीं, यह जांच के बाद साफ होगा।"