🔥 TRENDING पंचायती राज 2026 में शेरपुर सूरौठ पंचा... बलिया में MLC चुनाव: समाजवादी पार्टी क... AAP's Aman Arora Warns Congress of Wel... Punjab Urges Effective Rehab and Local... Assam State Lottery Announces March 3... Tata Tea's 1868 Brand Launch Invites I...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शराब के नशे में दबंगों ने बुजुर्ग और उसकी पोती को साथ की मारपीट व आव्हाद्र व्यवहार पीड़ित ने पुलिस से न्याय की लड़ाई गुहार

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 22 Oct 2026, 11:42 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शराब के नशे में दबंगों ने बुजुर्ग और उसकी पोती के साथ की मारपीट व अभद्र व्यवहार पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

​शाहबाद, रामपुर
थाना शाहबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहपुर देव में दबंगई और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत युवकों ने घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग और उसकी पोती के साथ मारपीट, अभद्रता की। पीड़ित बुजुर्ग ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​घटना का विवरण
​पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार,
​शराब के नशे में गाली-गलौज: पीड़ित रामप्रकाश (पुत्र केशरी) ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी संजीव (पुत्र देवकी) शराब के नशे में वहां आकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा।
​विरोध करने पर हमला शोर सुनकर जब पीड़ित की पोती पूजा बाहर आई और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने दादा-पोती के साथ मारपीट शुरू कर दी।
​ओर पोती पूजा के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी आरोप है कि इस दौरान संजीव के भाई राहुल और हरपाल (पुत्रगण देवकी) भी मौके पर आ गए और तीनों ने मिलकर बुजुर्ग को पकड़कर मारा-पीटा। इसके साथ ही पोती पूजा के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
​पुलिस से कार्रवाई की गुहार
​पीड़ित रामप्रकाश (निवासी ग्राम शाहपुर देव, थाना शाहबाद, रामपुर) ने थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है
शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
📲Get App