श्री संतदास जी मंदिर, तकिया बाबा मंदिर, पुजारी मंदिर सहित अनेकों मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन
श्रीसंतदास जी मंदिर, तकिया बाबा मंदिर, पुजारी मंदिर और बागावाली दुर्गा माता मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन
खैरथल हीरालाल भूरानी
समीपवर्ती हरसोली कस्बे सहितआसपास के ग्रामीण क्षेत्र में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। हरसौली कस्बे के श्रीसंतदास जी मंदिर, तकिया बाबा मंदिर, पुजारी मंदिर, बागावाली दुर्गा माता मंदिर, ठाकुर जी महाराज मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट प्रसादी तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। मंदिरों में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया। इस दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। अन्नकूट महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का संदेश देखने को मिला।