🔥 TRENDING AI‑Generated Video of Asha Parekh and... SIT expands probe into ex‑Bengal minis... Bengal man arrested at temple with wif... Primary Teacher Aspirants Call for Imm... Bihar IPS Officer Bhanu Pratap Singh F... Bihar Board Releases 2027 Sent-Up Exam...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारकाधाम में नागेश्वर महाकुंभ का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 04 Nov 2026, 11:29 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

११ से १९ दिसंबर तक द्वारकाधाम में श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग पर आयोजित नागेश्वर महाकुंभ में हजारों भक्त भाग लेंगे, जिसमें यज्ञशाला निर्माण, तम्बू शहर और लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था होगी।

श्री पूंछ वाले बाबा की कृपा से प्राप्त अनुमति के बाद, श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारकाधाम में ११ से १९ दिसंबर तक नागेश्वर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस पवित्र कार्यक्रम का नेतृत्व श्री नागेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत जी महाराज कर रहे हैं और सभी धार्मिक अनुष्ठान श्री द्वारकाधीश महाराज के सान्निध्य में तथा श्री हनुमान जी महाराज की संरक्षा में संपन्न होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य स्थल के सामने वाले प्रांगण में यज्ञशाला का निर्माण किया जाएगा। २२ नंबर को भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापन का कार्य किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय प्रतिष्ठित जन, साधु-संत और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

भोजनशाला वैदिक काल की परम्परा अनुसार तम्बू शहर (टेंटसिटी) में स्थापित की जाएगी, जहाँ श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कथा प्रांगण को भव्य दिव्य रूप में सजाया जाएगा और आस्था चैनल व कई यूट्यूब चैनलों पर लाइव प्रसारण होगा।

लगभग ४०० भक्तों के लिए ट्रेन आरक्षण किया गया है तथा पाँच लग्ज़री स्लीपर बसें और निजी वाहन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात आदि से आकर हजारों भक्तों को इस महाकुंभ में सम्मिलित करेंगे।

श्री यज्ञ परिवार समिति सभी श्रद्धालुओं को अग्रिम स्वागत करती है और इस पवित्र महाकुंभ में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित करती है।
📲Get App