🔥 TRENDING Pregnant Woman Murdered by Relatives;... Five Construction Workers Booked for A... Helen Mirren Praises Constant Mix-Up i... Kannada Film Lambodhar 2.0 to Feature... Suspect Dies in New Mexico Police Shoo... Vijay Condemns MK Stalin's Comment on...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

श्री कोठी वाले बालाजी महाराज मंदिर में 20 अक्टूबर को होगा दशहरा महोत्सव, भजन संध्या में गूंजेंगे भक्ति के स्वर

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 04 Oct 2026, 06:30 AM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

20 अक्टूबर 2026, मंगलवार (विजय दशमी)

नारौली डांग। श्री कोठी वाले बालाजी महाराज मंदिर, नारौली डांग में 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार (विजय दशमी) को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।
महोत्सव की शुरुआत 19 अक्टूबर की रात 8 बजे खाटूश्याम दरबार एवं विशाल भजन संध्या से होगी। भजन संध्या में प्रेम तंवर दौसा, मीनू जायसवाल जयपुर और कमलेश तिवाड़ी बांदीकुई सहित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
दशहरा के दिन 20 अक्टूबर को बालाजी महाराज के विशेष दर्शन, भोग, फूल बंगला झांकी एवं महाआरती सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इसके बाद महाप्रसादी भंडारे का आयोजन सुबह 11:30 बजे किया जाएगा।
शाम 7 बजे से सुंदर-सुंदर आकर्षक एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन को लेकर आयोजनकर्ता श्री सुरजनलाल जी, नारौली डांग वाले (दिल्ली) की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
सभी कार्यक्रम श्री हनुमंत सेवा संकल्प संघ के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
📲Get App