🔥 ट्रेंडिंग મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 ट्रेकर्स उलझे ऊतारकशी में, 5 को नि... ट्रम्प ने इरान के शांति प्रस्ताव को खा... बल्लिया में बिजली मरम्मत विवाद में मार...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
श्री भादी अमावस्या की पूर्व संध्या पर श्री सप्तदेव मंदिर में सजेगी भक्ति, साहित्य एवं संस्कृति की भव्य काव्य संध्या।
धर्म

श्री भादी अमावस्या की पूर्व संध्या पर श्री सप्तदेव मंदिर में सजेगी भक्ति, साहित्य एवं संस्कृति की भव्य काव्य संध्या।

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 30 अग. 2026, 08:40 AM 👁 62
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धर्म, आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र श्री सप्तदेव मंदिर, कोरबा में श्री भादी अमावस्या के पावन अवसर को लेकर तैयारियाँ प्रारंभ हो गई हैं।

परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।

आयोजकों ने कहा कि यह अवसर केवल कविताओं को सुनने का नहीं, बल्कि भक्ति के वातावरण में बैठकर धर्म, संस्कृति, साहित्य एवं राष्ट्रभाव से जुड़ी उत्कृष्ट रचनाओं का आनंद लेने का अवसर है।

अतः सभी श्रद्धालु इस पावन एवं भव्य आयोजन में सहभागी बनकर कवियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस अविस्मरणीय काव्य संध्या के साक्षी बनें।

श्री भादी अमावस्या की पूर्व संध्या पर श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में जब देश के विभिन्न अंचलों से आए सुप्रसिद्ध कवियों की वाणी गूंजेगी, तब भक्ति और कविता, आस्था और संस्कृति तथा धर्म और साहित्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह भव्य कवि सम्मेलन कोरबा के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में एक विशेष एवं यादगार आयोजन के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

स्थान : श्री सप्तदेव मंदिर परिसर, कोरबा

दिनांक : 10 सितंबर 2026, गुरुवार

समय : रात्रि 8:00 बजे से

“आइए, मां श्री रानी सती दादी के श्रीचरणों में भक्ति और काव्य की भावपूर्ण अर्पण करें तथा इस दिव्य काव्य संध्या को अपनी उपस्थिति से भव्य बनाएं।”
📲Get App