🔥 TRENDING ‘Made in India: A Titan Story’ Secures... Tribeny Rai’s ‘Shape of Momo’ Secures... New OTT Releases Set for Nov 27-Dec 3:... डीएम ने दादर आश्रम महाविद्यालय को गोद... New Zealand Tops Day Two in Christchur... Sikkim Governor Urges Orchid Conservat...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शनिदेव के दर्शन को शनि मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, तीन शनिवार की पूजा को लेकर चर्चा

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 28 Nov 2026, 09:38 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बुंडू। बुंडू के पुराना बाजार टोली स्थित हाई स्कूल रोड के शनि मंदिर में शनिवार को शनिदेव की पूजा के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। हजारों की संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।
भीड़ बढ़ने से मंदिर के आसपास की सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। लोग घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। महिलाओं में शनिदेव को प्रसन्न करने को लेकर खास उत्साह देखा गया।
मंदिर पहुंची महिलाओं के बीच चर्चा रही कि हाल में हुई जितिया पूजा की अष्टमी शनिवार को पड़ने और रविवार को पारण होने के कारण पूजा में कुछ त्रुटि रह गई होगी। इसी को लेकर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लगातार तीन शनिवार तक पूजा करने की मान्यता प्रचलित हो रही है।
खासकर जिन महिलाओं का एक ही पुत्र है, अथवा जिनकी संतान में सबसे बड़ा पुत्र है, वे संतान की रक्षा, लंबी आयु और मंगलकामना को लेकर पूजा कर रही हैं। मंदिर पहुंची कई महिलाओं ने बताया कि उनका यह दूसरा शनिवार है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि आने वाले शनिवार को भी मंदिर में भीड़ और बढ़ सकती है। मंदिर समिति की ओर से भीड़ को देखते हुए व्यवस्था संभालने के प्रयास किए गए।
📲Get App