🔥 ट्रेंडिंग अमेरिकी यूट्यूबर MrBeast ने कास्ट इंटर... रामायण फिल्म में रणबीर कपूर, सै पल्लवी... जिल्हा गिरीडी में CCL के लंकास्टर अस्प... झारखंड के हरमु में डॉ श्यामा प्रसाद मु... एएमडी, एचपीई, एमआरएनए स्टॉक्स ने पिछले... पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे शेतकरी हवाल...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

शेखपुरा के तेउस में लापता महिला का शव बोरे में मिला, पति-ससुर और देवर गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 26 सित. 2026, 05:40 AM 👁 30
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शेखपुरा जिले के तेउस गांव में 23 सितंबर से लापता 28 वर्षीय आरती कुमारी का शव शुक्रवार को नोनिया नदी की झाड़ियों में बोरे के अंदर बरामद हुआ। पुलिस ने पति मोनू कुमार, ससुर बिष्णूराम और देवर बिक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

शेखपुरा जिले के तेउस गांव में 23 सितंबर से लापता 28 वर्षीय आरती कुमारी का शव शुक्रवार को नोनिया नदी की झाड़ियों में बोरे के अंदर बरामद हुआ। आरती तेउस निवासी मोनू कुमार की पत्नी और तीन छोटे बच्चों की मां थी।

सूचना मिलते ही जैरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में शव को बोरे में बंद कर नदी की झाड़ियों में फेंके जाने की बात सामने आई है।

मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पति मोनू कुमार, ससुर बिष्णूराम, देवर बिक्रम कुमार और सास रंजू देवी को नामजद किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोनू कुमार, बिष्णूराम और बिक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

मायके वालों ने आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App