🔥 TRENDING Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ना मेरी पहली प्राथमिकता: विवेक शर्मा
Politics

शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ना मेरी पहली प्राथमिकता: विवेक शर्मा

✍️ Reporter: shubham nath 🗓 13 Aug 2026, 06:16 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खुसरूपुर/बैठकपुर: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भावी प्रत्याशी विवेक शर्मा ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान के तहत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुसरूपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैकटपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों विद्यालयों के सम्मानित शिक्षकों और कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान विवेक शर्मा ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, शैक्षणिक व्यवस्था और उनकी लंबित मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय है, लेकिन वर्तमान समय में वे कई प्रशासनिक और सेवा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विवेक शर्मा ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है, तो वे शिक्षकों के वेतनमान, पदोन्नति, सेवा शर्तों में सुधार और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए उच्च सदन में पूरी मजबूती से आवाज उठाएंगे।
शिक्षकों ने भी इस संवाद के दौरान अपनी अपेक्षाओं को साझा किया और विवेक शर्मा के विचारों एवं प्राथमिकताओं की सराहना की। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App