🔥 ट्रेंडिंग પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... डेंगी मामलों में वृद्धि, पपीता पत्ती उ... कर्नाटक में 15 किसानों पर सड़क अवरोध क...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षकों कि माँग को लेकर गर्दनीबाग पहुंची पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कि भावी उम्मीदवार डॉ दिव्या ज्योति
राजनीति

शिक्षकों कि माँग को लेकर गर्दनीबाग पहुंची पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कि भावी उम्मीदवार डॉ दिव्या ज्योति

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 20 अग. 2026, 07:24 PM 👁 81
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कि भावी उम्मीदवार डॉ दिव्या ज्योति 17दिनों से धरने पर बैठे शिक्षक कुमुद पटेल से मुलाकात करने पहुंची 7डॉ दिव्या ज्योति

दिनांक20 अगस्त 2026

शिक्षकों के मुद्दों पर मुखर डॉ. दिव्य ज्योति ने 17 दिनों से धरने परबैठे शिक्षक कुमुद पटेल से की मुलाकात, आंदोलन को दिया समर्थन

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) प्रत्याशी डॉ. दिव्य ज्योति ने आज गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर 17 दिनों से धरने पर बैठे शिक्षक कुमुद पटेल से मुलाकात की। उन्होंने कुमुद पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और शिक्षकों एवं अभ्यर्थियों के अधिकारों को लेकर चल रहे उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

डॉ. दिव्य ज्योति ने कहा कि शिक्षकों और अभ्यर्थियों की जायज मांगों को सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में उनके अधिकारों, सम्मान और समस्याओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि कुमुद पटेल की मांगों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और आंदोलन का समाधान निकालने के लिए सार्थक बातचीत की जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी जायज मांगों के लिए आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है और शिक्षकों की आवाज को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।

डॉ. दिव्य ज्योति ने कहा, “शिक्षकों का सम्मान और अधिकार सुनिश्चित किए बिना मजबूत शिक्षा व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। शिक्षकों और अभ्यर्थियों के जायज अधिकारों के लिए आवाज उठाना हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना जारी रहेगा।

एमएलसी प्रत्याशी, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
दिनांक: 20 अगस्त 2026
📲Get App