अपराध
शुकुल बाजार के महोना बाजार से दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बाजार से बाइक चोरी
शुकुल बाजार के महोना बाजार से दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
शुकुल बाजार अमेठी ।शुकुल बाजार
थाना शुकुल बाजार क्षेत्र के महोना बाजार से चोरों ने एक स्प्लेंडर बाइक पार कर दी। पीड़ित सूरज निवासी पूरे अजीटन, थाना शुकुल बाजार ने बताया कि वह अपने ननिहाल पूरे बदई, महोना पश्चिम आया था।सोमवार शाम वह महोना बाजार सब्जी लेने गया था। उसने अपनी बाइक UP 36W 6807 बाजार के मैदान में खड़ी की और सब्जी खरीदने लगा। थोड़ी देर बाद लौटा तो बाइक गायब थी।पीड़ित ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना शुकुल बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है वहीं बाजार में बाइक चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।