स्थानीय
शाजापुर: मोरटा जोड़ के पास कार पलटने से दो महिला समेत चार घायल, डायल-112 जवानों ने किया रेस्क्यू
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के थाना सुनेरा क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार व्यक्ति घायल हुए। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के थाना सुनेरा क्षेत्र के अंतर्गत मोरटा जोड़ के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को 23 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 3:34 बजे प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही डायल-112 कंट्रोल रूम ने तत्काल सुनेरा क्षेत्र में तैनात वाहन को मदद के लिए रवाना किया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक मनोज दांगी और पायलट महेंद्र सिंह जादौन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पाया कि कार पलटने से चार लोग घायल होकर पड़े हैं। जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया।
डायल-112 जवानों ने एफ.आर.व्ही वाहन की सहायता से सभी चारों घायलों को जिला चिकित्सालय शाजापुर में भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा घायलों का उपचार जारी है। पुलिस और डायल-112 टीम ने समय पर पहुंचकर घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।