🔥 ट्रेंडिंग अनूपपुर में रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक... पटना समेत पांच जिलों में दवा दुकानों प... इंडिया टुडे ने पेश किया ‘द अदर गोगोई’... असम सचिवालय की पोशाक सलाह ने पारंपरिक... आगरा में सड़क के बीच बने धार्मिक स्थल... असम सचिवालय ने नया ड्रेस कोड लागू किया...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर नेमरा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिलान्यास किया

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 27 नव. 2026, 08:19 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर नेमरा के लुकैयाटांड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक ममता देवी ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा 111 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस के अवसर पर नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती ममता देवी भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन किया। इस दौरान शहीद के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में भी अतिथियों ने सहभागिता की। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा लगभग 111 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।

मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के माध्यम से राज्य में जनकल्याण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया। शहीद सोबरन सोरेन के संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड के स्वाभिमान, अधिकार और अस्मिता की लड़ाई में हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
📲Get App