🔥 TRENDING રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીએ રાજુલા... नामदेव जयंती धूमधाम से मनाई, गोंडपारा... 4‑Lakh Rupee Online Gaming Debt Sparks... Tamil Nadu Assembly Debates 2026 Crime... Bhubaneswar to Host 10th National Medi... CEA Nageswaran Forecasts Stronger Rupe...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहर की सुरक्षा के बजाय अब हनुमान पहाड़ी पर रख रहे नजर ,लाखों खर्च कर लगाए CCTV कैमरे बदहाल, वाहन की टक्कर से मुड़ा पोल

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 09:40 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहर की सुरक्षा के बजाय अब हनुमान पहाड़ी पर रख रहे नजर ,लाखों खर्च कर लगाए CCTV कैमरे बदहाल, वाहन की टक्कर से मुड़ा पोल

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर की सुरक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की देखरेख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरव पथ बाईपास पर पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी के निकट आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सामने लगा कैमरों का पोल किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मुड़ गया। इससे कैमरों की दिशा भी बदल गई है। हालात यह हैं कि शहर के वाहनों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए कैमरे अब हनुमान पहाड़ी की तरफ देख रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन गुजरते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में डंपर और ट्रैक्टरों की आवाजाही के दौरान यह घटना हुई होगी। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पोल को तुरंत ठीक करवाकर कैमरों को सही दिशा में लगाने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
📲Get App