🔥 TRENDING Farmer Stage Protest Against U scienti... New Holland Unveils 3230 TX Tractor in... Chhattisgarh Drafts New Noise Control... Punjab Gold Prices Updated for 30 Sept... Amit Shah slams Punjab AAP government,... Punjab Sets New School Timings Effecti...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल में दबंगों की प्रताड़ना से त्रस्त दलित परिवार पहुंचा

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 30 Sep 2026, 06:32 PM 👁 78
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल में दबंगों की प्रताड़ना से त्रस्त दलित परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय, फसल रौंदने, मारपीट करने व जान से मारने की कोशिश का आरोप



शहडोल -शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवलपुर थाना तहसील गोहपारू में एक दलित परिवार को प्रताड़ित करने, खेत में खड़ी फसल को मवेशियों से चरवाने और घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित रामभुवन अहिरवार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़ित रामभुवन अहिरवार ने एसपी को सौंपे शिकायती आवेदन में बताया कि ग्राम के सरपंच अरविंद सिंह गोंड, पूरन सिंह, बलबीर सिंह, सदन सिंह, हरिहर सिंह, रामाश्रय सिंह, हीरालाल सिंह और मनोज सिंह समेत अन्य लोग एक राय होकर लगातार उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि 26 सितंबर 2026 को आरोपियों ने रामभुवन अहिरवार के खेत में लगे धान की फसल में मवेशी छोड़कर उसे पूरी तरह नष्ट करवा दिया।

आवेदन के अनुसार, जब 27 सितंबर को पीड़ित अपनी पत्नी कुसुम और पुत्र भारत के साथ गोहपारू थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहा था, तब रास्ते में आरोपियों ने समझौते का झांसा देकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद ग्राम चुहिरी में ललुआ अहिरवार के घर के पास वीडियो बनवाकर जबरन पैर पड़वाए गए और पीड़ित को सपरिवार आगे पीछे बोलेरो गाड़ी से अपने ऑटो गाड़ी में बैठे परिवार की रैकी करते हुए नवलपुर ले आये और सरपंच सहित लोग उनके खेत में ले जाकर चारों तरफ घेरा बनाकर रामभुवन अहिरवार को बीच में करके लाठी डंडे से सब मारपीट की गई और माफीनामा वीडियो बनाया गया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसी रात में लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस आए, दरवाजा तोड़ दिया और गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। इस दौरान मनोज सिंह पर बंदूक लेकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने घटना के दिन ही गोहपारू थाने में मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों द्वारा उनकी दुकान बंद कराने और ऑटो गाड़ियां न चलने देने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार में जान-माल का भारी भय बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
📲Get App