🔥 TRENDING चौपारण सड़क हादसे में एक ही परिवार के... Apni Party Leaders visit Wagoora to c... Man kills 4‑year‑old child to sell org... शहडोल‑जयसिंहनगर मार्ग की बिगड़ती स्थित... Rice Price Rise Slows in Jagran Market... MLA surankote CH mohd Akram Lassanvi c...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शहडोल-जयसिंहनगर मार्ग पर गड्ढे और धूल से बढ़ता दुर्घटना जोखिम

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 10 Nov 2026, 05:56 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शहडोल से जयसिंहनगर जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे और उड़ती धूल से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है।

शहडोल से जयसिंहनगर तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और उड़ती धूल से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहिया और चारपहिया दोनों प्रकार के वाहन चालकों को गड्ढों के कारण संभलकर चलना पड़ता है, जबकि तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से धूल के गुबार उठते हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को सांस लेने तथा आंखों में जलन जैसी परेशानियाँ होती हैं।

स्थानीय राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, परंतु सड़क की हालत में सुधार न होने से आवागमन मुश्किल होता जा रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि जिम्मेदार विभाग इस बदहाल सड़क की सुधार कब करेगा? यात्रियों और क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

जनहित में मांग है कि शहडोल से जयसिंहनगर मार्ग की गुणवत्ता की जांच कराकर गड्ढों को भरवाया जाए तथा धूल से राहत दिलाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
📲Get App