🔥 ट्रेंडिंग ದೇವರಹಿಪ್ಪರಗಿ ತಹಶೀಲ್ದಾರ್ ವಿರುದ್ಧ ಶ್ರೀ ಮ... हज़ारीबाग़, बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठो... जिलाधिकारी विनोद दूहन ने अररिया में सा... गांव के घरेलू उड़ानों में नवंबर में 12... एमआरपीएल ने एमटीएम 2026 में दो राष्ट्र... सिमेंस एनर्जी इंडिया ने गोवा में टेक्न...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहाबाद वाला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा होटल से खाना खाकर लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 27 अक्टू. 2026, 05:05 PM 👁 44
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शाहबाद-आंवला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: होटल से खाना खाकर लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार

ब्यूरो चीफ राशिद अल्वी

शाहबाद-आंवला मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के थाना सिरौली अंतर्गत मोहल्ला कुरैशियन के रहने वाले तालिब और बिलाल घर पर यह कहकर निकले थे कि वे होटल में खाना खाने जा रहे हैं। शाहबाद स्थित एक होटल से खाना खाने के बाद सोमवार देर रात दोनों दोस्त बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।
​जैसे ही वे शाहबाद-आंवला मार्ग पर तहसील क्षेत्र के भगवंतपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
​मौके पर मची चीख-पुकार, आरोपी चालक फरार
​टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दोस्त बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर तुरंत फरार हो गया।
​अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHSC) शाहबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक मेडिकल जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
​परिजनों में मचा कोहराम
​हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के रोते-बिलखते परिजन सीएचसी शाहबाद पहुंचे। दोनों युवकों की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
​पुलिस की कार्रवाई
​शाहबाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
📲Get App