शाहबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई 9 अपराधी गिरफ्तार
डाकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा ने अपनाया कल रुख अपराधियों पर कसा शिकंजा 9 आरोपी गिरफ्तार
शाहबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई 9 अपराधी गिरफ्तार
शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
शाहबाद (रामपुर): जनपद के थाना शाहबाद अंतर्गत ढकिया चौकी क्षेत्र में जब से तेज-तर्रार उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने चौकी का चार्ज संभाला है, तब से अपराधियों और कानून विरोधी तत्वों की नींद उड़ गई है। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र के सख्त तेवरों और लगातार चल रहे अभियानों के चलते बदमाशों में इस कदर खौफ है कि कई शातिर अपराधी अपने घरों में छुपकर बैठ गए हैं और अपराध का नाम लेने से तक थर थर कांप रहे हैं क्षेत्र में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक (IPS) अनिल कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (PPS) अनुराग सिंह तथा क्षेत्राधिकारी शाहबाद (PPS) देवकी नन्दन के कुशल नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 9 अभियुक्तों को धर दबोचा।
पुलिस की इस मुस्तैदी और आक्रामक कार्यशैली से स्पष्ट संदेश गया है कि क्षेत्र में कानून तोड़ने या माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत सख्त विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया है, और सभी अभियुक्तों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
उमाशंकर पुत्र रामरतन, अर्जुन पुत्र कैलाश, व गौरव पुत्र कैलाश (निवासी ग्राम मधुकर, थाना शाहबाद)
महावीर पुत्र भगवानदास, भूरे पुत्र विजय सिंह, व रूस्तम पुत्र देव सिंह (निवासी ग्राम गुजरैला, थाना शाहबाद)
राजेश पुत्र जयपाल व सोनू सागर पुत्र जितेन्द्र सिंह (निवासी ग्राम करैथी का मजरा, थाना शाहबाद)
इकरार पुत्र भूरा (निवासी ग्राम मडियान बदे, थाना शाहबाद
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र के साथ-साथ उप निरीक्षक प्रशान्त कुमार, उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष असवाल, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल आशु खान शामिल रहे। चौकी इंचार्ज की इस निष्पक्ष और दबंग कार्यशैली की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।