🔥 ट्रेंडिंग मेघालय ने कर्मचारी व पेंशनभोगियों के व... कनाडा में 46 स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस... गुरमीत कौर ने लुधियाना में निबंध प्रति... जालंधर में मिड-डे मील रसोइयों के लिए स... लुधियाना में युवा फेस्टिवल पर पेंटिंग... किशनगंज में बरेलवी-देवबंदी निकाह पर उल...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शौच के लिए निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 20 नव. 2026, 12:58 PM 👁 61
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शौच के लिए निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

उन्नाव: असोहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 281 एवं 125(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सेमरी गांव निवासी अंकित पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार द्विवेदी ने असोहा थाने में तहरीर देकर बताया कि 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी निकिता दुबे घर से शौच के लिए निकली थीं। जैसे ही वह कालूखेड़ा-भल्ला फार्म मार्ग पर पहुंचीं, तभी असोहा की ओर से कालूखेड़ा की तरफ जा रही टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (नंबर UP 32 NF 9498) को चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए अचानक गलत दिशा में मोड़ दिया और पीछे से उनकी पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि निकिता दुबे कई फीट दूर जाकर गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर लाया गया। पीड़िता का उपचार अभी भी जारी है।
परिजनों के अनुसार, हादसे में निकिता दुबे के जबड़े की हड्डी टूट गई है तथा सिर में गंभीर चोट आने के कारण 6 से 7 टांके लगे हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज लगातार चल रहा है।
पीड़ित अंकित द्विवेदी की शिकायत पर असोहा पुलिस ने संबंधित मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 281 एवं 125(बी) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
📲Get App