🔥 TRENDING बुंडू में टायर चोरी कांड का खुलासा, चा... आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध आत्... उज्जैन के महाकाल कालेश्वर मंदिर को श्र... निशा भगत के निधन के बाद रिम्स में पुलि... वाराणसी के चिल्ड्रन एकेडमी में दीपावली... Amit Shah Unveils ₹594-Crore Memorial...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शुभ धनतेरस: सीओ शाहबाद देवकीनंदन एवं थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने संभाली सुरक्षा कमान, भारी पुलिस बल के साथ बाजारों में किया पैदल गश्त

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 06 Nov 2026, 07:52 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस क्षेत्र अधिकारी एवं थाना प्रभारी पूरी तरह मुस्तैद

शुभ धनतेरस: सीओ शाहबाद देवकीनंदन एवं थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने संभाली सुरक्षा कमान, भारी पुलिस बल के साथ बाजारों में किया पैदल गश्त

शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहबाद (रामपुर)। रोशनी के पावन पर्व दीपावली के पूर्व संध्या पर मनाए जाने वाले 'धनतेरस' के अवसर पर कस्बा शाहबाद के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ शाहबाद देवकीनंदन एवं थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने खुद कमान संभालते हुए भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
​बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा जायजा
धनतेरस के पावन पर्व पर सर्राफा, बर्तन, कपड़ा बाजार और मुख्य मार्गों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। आमजन और व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए क्षेत्राधिकारी शाहबाद देवकीनंदन तथा थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने पुलिस टीम व पेशी कार्यालय के कर्मियों के साथ पूरे बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया।
​अधिकारियों ने इस दौरान दुकानदारों और आम जनता से बातचीत कर उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा हुड़दंगियों या संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए। बाजारों में पुलिस बल की लगातार मौजूदगी से खरीदारों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया और पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की।
​त्योहारी सीजन में पुलिस की विशेष चौकसी
त्योहारों के मद्देनजर शाहबाद कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बाजारों में यातायात को सुचारू रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए पुलिस बल लगातार सतर्कता बरत रहा है, ताकि क्षेत्रवासी बिना किसी बाधा के हर्षोल्लास के साथ अपना त्योहार मना सकें।
📲Get App