🔥 TRENDING सिवनी में वायरल वीडियो के बाद 6 पुलिसक... ਚਰਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭਜਨ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰ... करौली में पंचायत चुनाव की तिथियों में... पिपड़ कोटा गाँव का रास्ता देखा गया दवाडा में 33 kV बार‑बार कटौती, किसानों... India Coach Rahul Dravid Aims for Rede...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

संयुक्त जांच दल ने खोडरी धान उपार्जन केंद्र से 60 बोरी धान जब्त किए

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 18 Nov 2026, 04:28 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशानुसार खोडरी में आयोजित जांच में 60 बोरी (लगभग 25 क्विंटल) धान जब्त कर समिति प्रबंधक को सौंपा गया।

गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही के कलेक्टर श्री विजय दयाराम के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026‑27 में समर्थन मूल्य पर धान की पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने हेतु जिले के धान उपार्जन केंद्रों में सतत निगरानी की जा रही है।

इस संदर्भ में आज खोडरी धान उपार्जन केंद्र में संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरी धान जब्त किया। जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रा रोड, खाद्य निरीक्षक गौरेला और कृषि नोडल अधिकारी खोडरी शामिल थे।

जांच के दौरान ग्राम खोडरी के किसान श्री गोविंद सिंह वाकरे द्वारा ग्रीष्मकालीन एवं मिश्रित किस्म का धान विक्रय हेतु लाया गया पाया गया।

जांच दल ने तुरंत कुल 60 बोरी, लगभग 25 क्विंटल धान को जब्त कर समिति प्रबंधक खोडरी को सौंप दिया, जिससे समर्थन मूल्य पर धान की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
📲Get App