🔥 TRENDING INDIA Bloc Leaders Meet in Delhi to Pl... Indore Mother Beats 7-Year-Old Daughte... Van Falls into 100-Metre Gorge in Utta... Health Pavilion at IITF 2026 Attracts... Mamata Banerjee Rushes to Delhi After... भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के स्थाप...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

सावधान: रायबरेली में फ्री सिम और कंबल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 250 ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कर कथित फर्जी बैंक खाते खोले; थाने का घेराव, आरोपी पुलिस के हवाले!

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 28 Nov 2026, 08:24 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सावधान: रायबरेली में 'फ्री सिम और कंबल' के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 250 से ज्यादा ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कर कथित फर्जी बैंक खाते खोले गए, मोबाइल पर बैंक मैसेज आते ही खुली पोल; सैकड़ों ग्रामीणों ने बछरावां थाने का घेराव किया, आरोपी पुलिस के हवाले — मुफ्त की सिम और कंबल का लालच पड़ सकता है भारी, रहें सतर्क!

सावधान: रायबरेली में कंबल वाली धोखाधड़ी से हड़कंप! ग्रामीणों के अंगूठे लगवाकर खोले जा रहे फर्जी खाते, बछरावां थाने का सैकड़ों लोगों ने किया घेराव! मुफ्त की सिम और कंबल पड़ न जाए भारी! सतर्क रहिए!

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के टांडा मजरे शेखपुर_समोधा गांव में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर युवक गांव-गांव घूमकर लोगों को 'वोडाफोन' की फ्री सिम और साथ में एक कंबल का लालच दे रहा था।
लालच में आकर करीब 250 ग्रामीणों ने अंगूठा स्कैन कराकर सिम ले ली, लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ जब उनके मोबाइल पर धड़ाधड़ बैंक खाता खुलने के मैसेज आने लगे। शक होने पर ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मोर्चा संभाला और आश्वासन दिया है कि जांच के बाद आरोपी पर सख्त मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
📲Get App