🔥 ट्रेंडिंग स्वामी विवेकानंद इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्न... વિસનગરની શ્રીમતી સી.સી મહિલા આર્ટસ અને... बस्ती: 15 वर्षीय छात्र के साथ प्रेम सं... मोतिहारी में टेंडर विवाद को लेकर ठेकेद... उत्तर प्रदेश में कानून से खिलवाड़ पड़ा... यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के लिए 20...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

संविधान का सम्मान, बाबा साहेब को नमन!

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 नव. 2026, 06:59 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महापुरुषों की स्मृतियों के संरक्षण और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

उरई, जालौन। संविधान दिवस के पावन अवसर पर उरई के मंडल द्वितीय अंतर्गत ग्राम राहिया में डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत कबीर मूर्ति स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों के सम्मान, उनकी स्मृतियों के संरक्षण और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया। कबीर मूर्ति स्थल का सौंदर्यीकरण होने से स्थल को नया स्वरूप मिलेगा और महापुरुषों के आदर्शों एवं विचारों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष उरई द्वितीय राजेन्द्र शर्मा, मंडल महामंत्री भोलेन्द्र जादौन सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के मूल्यों, सामाजिक समरसता और महापुरुषों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
📲Get App