National
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
Watch on:
▶️ YouTube
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण
बड़वानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर अंतिम रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर हेमलता सोलंकी एवं पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने परेड का निरीक्षण किया और समारोह स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परेड की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
स्थान – बड़वानी, मध्य प्रदेश
स्थान – बड़वानी, मध्य प्रदेश