🔥 TRENDING Congress Slams Haryana BJP for Two Yea... Haryana Health Minister Urges Tightene... Railways Enhances Chhattisgarh Connect... Chhattisgarh IPS Officer Ankita Sharma... ದಾವಣಗೆರೆ | ವೆಂಕಟೇಶ್ವರ ವೃತ್ತದಿಂದ ಆರಂಭವಾ... Punjab Govt Employees Begin Two-Day St...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव कराना प्राथमिकता: DM ने शिक्षक-स्नातक निर्वाचन बूथों का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 03:16 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव को लेकर DM सत्य प्रकाश पटेल ने सिकंदराराऊ के GH इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने को प्राथमिकता बताते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सिकंदराराऊ में आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रवेश-निकास द्वार सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को परखा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं और निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मतदान केंद्र पर आवागमन के सुचारु प्रबंध पर विशेष जोर दिया।
डीएम ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर कमी मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी पुलिस, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिकंदराराऊ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App